Public App Logo
जनपद बलरामपुर के वीर विनय चौराहा के पास डंपर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र के ग्राम जुड़ावन डीह नवासी राम सुंदर लाल यादव अपनी पत्नी जनक लली उर्फ रामकी देवी 50 को लेकर डॉक्टर कय्यूम के अस्पताल में दवा कराने आये हुए थे दवा करा कर वापस लौटते समय थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में राष्ट्रीय राज मार्ग 730 पर वीरविनय चौराहे के एमपीपी स्कूल के सामने अनियंत्रित डंपर ने उसके मोपेड संख्या यूपी 47 एएच 8186 को पीछे से ठोकर मार दी । ठोकर लगते ही रामसुंदर की पत्नी जनक लली दाहिने तरफ सड़क पर गिर गई । सड़क पर गिरते ही डंपर उसके ऊपर से चढ़ता हुआ आगे निकल गया,जिससे जनक लली की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने डंपर को कब्जे में ले लिया, मौका पाकर ड्राइवर डंपर छोड़कर फरार हो गया । पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया। #up_balrampur #newsupdateシ゚viralシ - Tulsipur News