वरिष्ठ अधिवक्ता आई.एन. मेहता बने हिमाचल बार काउंसिल के चेयरमैन
चौपाल। चौपाल के मूल निवासी और वरिष्ठ अधिवक्ता आई.एन. मेहता को हिमाचल बार काउंसिल का चेयरमैन चुना गया है। उनकी इस नियुक्ति से चौपाल क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
आई.एन. मेहता वर्तमान में हिमाचल प्रदेश सरकार में एडिशनल एडवोकेट जनरल के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। कानून के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और योगदान को देखते हुए उन्हें हिमाचल बार काउंसिल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
आई.एन. मेहता के हिमाचल बार काउंसिल का चेयरमैन चुने जाने को चौपाल क्षेत्र के लिए गौरव की बात माना जा रहा है। उनके समर्थकों और अधिवक्ता समुदाय से जुड़े लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी और उम्मीद जताई कि वे अपने अनुभव के आधार पर बार काउंसिल की जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करेंगे।
#Chaupal #Shimla #HimachalPradesh #BarCouncil #INMehta #Advocate #UTHimachal #UTNews