Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

देशभक्ति व राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान में अटकोनी पंचायत में तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी निकाली गई स्कूली बच्चे, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का रहा अहम योगदान देशभक्ति के नारों से गूंजा गांव शिवहर -- शिवहर जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी के निर्देशन पर हर घर तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर आज ग्राम पंचायत अटकोनी में नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम के तहत् तिरंगा यात्रा प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें स्कूल के छात्र व शिवहर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ० अनंत कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी शिवहर , अटकोनी पंचायत के मुखिया कमलेश देवी, मुखिया प्रतिनिधि सह जन वि० प्रा० विक्रेता संघ प्रखंड अध्यक्ष रविशंकर कुमार पंचायत सचिव एवं ग्राम पंचायत के सभी सम्मानित जनतागण उपस्थित होकर राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहे। अनुमंडल पदाधिकारी डॉ० अनंत कुमार द्वारा विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता से आयोजित कार्यक्रमों में राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और “हर घर तिरंगा” अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी गई। खासकर बच्चों एवं युवाओं में अभियान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं अटकोनी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रविशंकर कुमार की ओर से लोगों से अपील की गई कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक परिवार अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रदर्शन करें।

Tariani Chowk, Sheohar | Aug 13, 2026

MORE NEWS