निवास स्वास्थ्य केंद्र में पानी की समस्या, 2 दिन में निराकरण के निर्देश
निवास। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में पानी की किल्लत और गंभीर समस्या को लेकर राहुल शिवहरे सहित अन्य निवासियों ने प्रशासन को आवेदन दिया।
आवेदन पर संज्ञान लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, निवास ने खंड चिकित्सा अधिकारी को समस्या का दो दिवस में निराकरण कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही की गई कार्रवाई से कार्यालय को अवगत कराने को कहा गया है।
अब देखना होगा कि स्वास्थ्य केंद्र में पानी की समस्या का समाधान तय समय सीमा में हो पाता है या नहीं।
#Niwas #Mandla #hospital #News
Niwas, Mandla | Sep 30, 2026