बारिश से गिरी मकान की छत,परिवार के 7 लोग दबे..
यूपी के संभल के बेहटा साहू गांव में तेज बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई।
बारिश से गिरी मकान की छत,परिवार के 7 लोग दबे.. यूपी के संभल के बेहटा साहू गांव में तेज बारिश के कारण एक मकान की छत गिर गई। इस हादसे में परिवार के सात सदस्य मलबे में दब गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुद्धसैन पुत्र जयराम के कच्चे मकान की छत भारी बारिश के कारण मिट्टी में पानी भरने से अचानक ढह गई। छत गिरने से परिवार के सात सदस्य मलबे में फंस गए। आसपास के लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और सभी दबे हुए सदस्यों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदौसी पहुंचाया। हादसे में बुद्धसैन की 45 वर्षीय पत्नी पूनम के सिर में गंभीर चोटें आईं। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मुरादाबाद के हायर सेंटर रेफर कर दिया। उनकी 20 वर्षीय बेटी अंशी की हालत भी गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज चंदौसी के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। परिवार में पत्नी पूनम और बेटी अंशी के अलावा 15 वर्षीय माया, 14 वर्षीय छाया, 8 वर्षीय संध्या और 11 वर्षीय बेटा संजय भी शामिल हैं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।