रांची में आंदोलनरत छात्रों के साथ बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और पहल की है। आंदोलनरत छात्रों को कल (17 अगस्त) दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है। छात्रों को उनके विधिक सलाहकारों के साथ बातचीत में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है। अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं एडीएम, लॉ एंड ऑर्डर द्वारा छात्रों को इस प्रस्ताव की जानकारी दी गई है। बातचीत स्टेट गेस्ट हाउस, मोरहाबादी में होगी।
Kanke, Ranchi | Aug 16, 2026