एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक 17 अगस्त को
कुरुक्षेत्र 14 अगस्त (प्रदीप कुमार)जिला सिविल सर्जन ने कहा कि जिला टास्क फोर्स की एक बैठक का आयोजन 17 अगस्त 2026 को सायं 4 बजे किया जाएगा। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त विश्राम कमार मीणा करेंगे। इस बैठक में एचपीवी वैक्सीनेशन व रूटीन इम्यूनाइजेशन रिव्यू के एजेंडे को रखा जाएगा और विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों के अधिकारी समय पर बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करे।