संत प्रेमानंद महाराज के वृंदावन स्थित ‘श्रीहित राधा केली कुंज’ आश्रम में दीक्षा लेने के बाद 16 वर्षीय अनुज करीब 3 महीने से लापता था। हाथरस जिले के सादाबाद का रहने वाला अनुज आध्यात्मिक मामलों में रुचि के चलते बिना बताए घर से वृंदावन आ गया था। परिजनों के मुताबिक, दीक्षा लेने के बाद वह सांसारिक जीवन में वापस नहीं लौटना चाहता था। शनिवार देर रात बरसाना पुलिस ने अनुज को राधा बाग मार्ग स्थित लाडली दास आश्रम से सकुशल बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने उसे आश्रम के बाहर धरने पर बैठे उसके परिजनों को सौंप दिया।
#PremanandMaharaj #Vrindavan #Digitalbhoomi #news
Rohtak, Rohtak | Oct 4, 2026