
यूजीसी रोल बैक और आरक्षण सुधार की मांग को लेकर बेल्थरारोड में सवर्ण समाज ने किया प्रदर्शन, #राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
#बलिया: #यूजीसी रोल बैक और आरक्षण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर रविवार को सवर्ण एकता मंच के नेतृत्व में लोगों ने #बेल्थरारोड नगर में रविवार दोपहर जोरदार प्रदर्शन किया। जिला पंचायत डाक बंगला से निकला जुलूस मानस मंदिर चौराहा होते हुए चौधरी चरण सिंह तिराहा पहुंचा। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “यूजीसी रोल बैक” और “आरक्षण में सुधार करो” के नारे लगाए। एसडीएम शरद चौधरी ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया। राष्ट्रपति के नाम सौंपे ज्ञापन में शिक्षा व रोजगार में समान अवसर तथा #आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुधार की मांग की गई।
प्रदर्शन का नेतृत्व रूपेश सिंह भोलू ने किया। इस दौरान काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी आनंद स्वरूप महाराज, डॉ. टीएन मिश्र, रूपेश सिंह भोलू, प्रभात सिंह, दुर्गा प्रताप सिंह, कुंदन सिंह, अमरनाथ सिंह, दिलीप सिंह, भरत चौहान, मुक्तेश्वर सिंह चुन्नू, विश्राम सिंह, चंदन सिंह, सुधाकर, प्रिंस सिंह, ओमजी सिंह, ज्ञानप्रकाश मिश्र, माया पति पाण्डेय, अमन दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में इंस्पेक्टर उभांव दिनेश पाठक और सीयर चौकी प्रभारी नीरज यादव पुलिस बल के साथ तैनात रहे।