मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन (नवा रायपुर) में कैबिनेट की एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। इस बैठक में प्रदेश के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई अहम नीतिगत प्रस्तावों पर चर्चा होगी, जिसके बाद राज्य सरकार द्वारा कई बड़े व जनहितैषी फैसलों पर अंतिम मुहर लगाए जाने की पूरी संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य केंद्र छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर होने वाला फैसला रह सकता है। इसके अलावा, राज्य के लाखों शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लंबित महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी के बहुप्रतीक्षित मुद्दे पर भी मंत्रिपरिषद गंभीरता से विचार-विमर्श कर बड़ी राहत का ऐलान कर सकती है।
#ChhattisgarhNews #VishnuDeoSai #CGNews #CabinetMeeting #CGPSC #DAHike #RaipurUpdate #Chhattisgarh #FatafatNews