भलुअनी थाने का कंप्यूटर आपरेटर राजू राय लाइन हाजिर, प्रधान संघ अध्यक्ष से अभद्रता का आरोप
#देवरिया। भलुअनी थाने में तैनात कंप्यूटर आप. राजू राय को शिकायत के बाद पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया गया है। उन पर ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष से फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने और कथित तौर पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर गुंडा एक्ट के तहत जेल भेजने की धमकी देने का आरोप है। मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से किए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई
Barhaj, Deoria | Aug 16, 2026