Public App Logo
महिला सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम : रेणु बाला गुप्ता  हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त होने पर उषा प्रियदर्शी को दी हार्दिक बधाई  कहा-महिला अधिकारों की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण कदम, नारी सुरक्षा और स्वावलंबन को मिलेगा बल करनाल। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष नियुक्त होने पर उषा प्रियदर्शी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि यह नियुक्ति महिला सशक्तिकरण एवं महिला हितों की रक्षा के प्रति हरियाणा सरकार की प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम है। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उषा प्रियदर्शी के कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक अनुभव और समाज सेवा के प्रति समर्पण से प्रदेश में महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण, नारी सम्मान तथा सुरक्षा से जुड़े प्रयासों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि महिला आयोग समाज में महिलाओं की आवा� - Panipat News