गौशाला में गोवंश की मौत से हड़कंप!
प्रधान और केयरटेकर की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
बिसौली पेंपल स्थित गौशाला में अव्यवस्थाओं और चारे की कथित कमी के बीच गोवंश की संख्या 15 दिनों में 102 से घटकर 85 रह गई। सोमवार को 3 गोवंश की मौत के बाद ग्रामीणों और किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने गौशाला में चारा-पानी, साफ-सफाई और नियमित देखरेख की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ग्राम प्रधान और केयरटेकर की भूमिका की जांच की मांग की है।
मौके पर एसडीएम प्रियंका गोयल, बीडीओ शैली गोविल और पुलिस टीम पहुंची, जहां अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।
#बिसौली #बदायूं #गौशाला #गौवंश #गौवंशकीमौत #पेंपल #गौशालाव्यवस्था #प्रधान #केयरटेकर #ग्रामीणोंकाविरोध #किसानयूनियन #एसडीएम #बीडीओ #बदायूंन्यूज #बिसौलीन्यूज #जनमहिमान्यूज #BreakingNews #BadaunNews #BisouliNews #Gaushala #CowProtection
Bisauli, Budaun | Aug 11, 2026