#कलारी पर हमला करने वाले 22 नामजद 4-5 अन्य पर FIR
#अशोकनगर जिले के #चंदेरी क्षेत्र के चुरारी गांव के पास शराब की दुकान में तोड़फोड़ करने के मामले में 21 नामजद और 4-5 अन्य महिला पुरुष के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जिसमें कैमरा तोड़ने, 5000 हजार रुपए गायब होने सहित 1 लाख 64 हजार रुपए का नुक्सान बताया है। केवल पुरुष ही नहीं महिलाओं पर भी मुकदमा दर्ज हुआ है।
इन पर एफआईआर हुई:
सुखवाती लोधी पत्नी भगवान सिंह लोधी, उमा भारती पत्नी तीर्थ सिंह अहिरवार, जजिया आदिवासी, पुष्पा पत्नी श्यामलाल अहिरवार, रजनी साहू, गुड्डी पत्नी ग्याप्रसाद अहिरवार, राम बाई अहिरवार, उसके पति धनु अहिरवार, जनवेद लोधी, नरेश लोधी, राम सिंह लोधी, भगवान सिंह लोधी, चौहान सिंह, हरि सिंह अहिरवार, बादाम सिंह अहिरवार, जयराम आदिवासी, श्यामलाल अहिरवार, चार्ली यादव, राजकुमार अहिरवार, भरोसा कोली, जोरावर उर्फ नन्ना यादव, संतराम अहिरवार और जगतार अहिरवार सहित 4-5 अन्य महिला-पुरुषों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।