नासरीगंज थाना क्षेत्र के चरगोड़िया गांव में 20 वर्षीय युवक रितेश पासवान उर्फ सुगी की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि शनिवार रात खाना खाने के बाद रितेश अपने कमरे में सोने गया था। रविवार सुबह काफी देर तक नहीं जागने पर परिजन कमरे में पहुंचे, जहां वह बिस्तर पर मृत मिला। परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की तो उसकी गर्दन पर निशान दिखाई दिए। सूचना पर पुलिस के साथ एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। परिजनों की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।