Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

श्री गंगा सभा अध्यक्ष पद को लेकर गुटबाजी तेज, दावेदारों की बढ़ी हलचल संरक्षक मंडल के चयन के बाद गरमाया माहौल, बैठक में सदस्यों की गैरहाजिरी पर उठे सवाल; महामंत्री ओम दर्शन बबलू मोहल्लेदार समेत कई तीर्थ पुरोहित अध्यक्ष पद की दौड़ में सोरों, कासगंज। तीर्थ नगरी सोरों शूकर क्षेत्र में श्री गंगा सभा के अध्यक्ष पद को लेकर अब सियासी सरगर्मी तेज होती दिखाई दे रही है। शुक्रवार को संरक्षक मंडल के चयन को लेकर हुई बैठक के बाद संगठन के भीतर गुटबाजी और आरोप-प्रत्यारोप की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। बैठक में श्री गंगा सभा से जुड़े सभी सदस्यों की मौजूदगी नहीं होने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। श्री गंगा सभा के नए अध्यक्ष पद को लेकर वर्तमान महामंत्री ओम दर्शन बबलू मोहल्लेदार मजबूत दावेदार के रूप में सामने आ रहे हैं। वहीं सोरों के कई अन्य तीर्थ पुरोहित भी अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश करने की तैयारी में बताए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। कुछ लोगों द्वारा ओम दर्शन बबलू मोहल्लेदार को नया अध्यक्ष बनाए जाने की मांग भी सामने आ रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि श्री गंगा सभा संगठन से जुड़े करीब 60 सदस्यों के आधार पर संरक्षक मंडल का चयन किया जाना था, तो बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति और प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता होनी चाहिए थी। सदस्यों की गैरमौजूदगी के बीच हुए चयन को लेकर अब तरह-तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। इसी क्रम में पूर्व श्री गंगा सभा अध्यक्ष कैलाश चंद्र कटारे , अनुराग शर्मा एडवोकेट धनकुमार शर्मा अवधेश शर्मा चौधरी का संरक्षक मंडल में चयन भी हो चुका है। अध्यक्ष चयन के लिए बताए जा रहे पुराने मानक स्थानीय लोगों के अनुसार श्री गंगा सभा के गठन के समय अध्यक्ष पद के लिए कुछ नियम और मानक निर्धारित किए गए थे। बताया जा रहा है कि उन नियमों के तहत अध्यक्ष पद का दावेदार वही व्यक्ति हो सकता है जिसके पास यात्रियों की पोथी-बही हो और जो अजमानी का कार्य भी करता हो। हालांकि अध्यक्ष पद के चयन की अंतिम प्रक्रिया और नियमों को लेकर संगठन की ओर से स्थिति स्पष्ट किया जाना अभी बाकी है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि श्री गंगा सभा के अध्यक्ष पद को लेकर चल रही यह रस्साकशी आगे क्या रूप लेती है। क्या नए अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से होगा या फिर संगठन के सदस्यों के बीच मतदान के जरिए अध्यक्ष चुना जाएगा? आने वाले दिनों में तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। श्री गंगा सभा का नया अध्यक्ष तीर्थ नगरी सोरों के धार्मिक, सामाजिक और तीर्थ यात्रियों से जुड़े कार्यों को किस दिशा में आगे ले जाएगा, यह भी आने वाला समय तय करेगा। #soron

Kasganj, Kasganj | Aug 15, 2026

MORE NEWS

🌸 शिवभक्तों पर बरसे फूल, कासगंज पुलिस ने फल बांटकर किया कांवड़ियों का स्वागत

कासगंज। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान सोरों गेट तिराहे पर पुलिस अधीक्षक ओ. पी. सिंह ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और फल वितरित किए।

इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों से संवाद कर यात्रा की व्यवस्थाओं का हाल जाना और सुरक्षित एवं सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पुलिस अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज जगदीश चन्द्र सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

#Kasganj #KanwarYatra  #KasganjPolice #ShivBhakt #Sawan

🌸 शिवभक्तों पर बरसे फूल, कासगंज पुलिस ने फल बांटकर किया कांवड़ियों का स्वागत कासगंज। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान सोरों गेट तिराहे पर पुलिस अधीक्षक ओ. पी. सिंह ने शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और फल वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों से संवाद कर यात्रा की व्यवस्थाओं का हाल जाना और सुरक्षित एवं सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। साथ ही पुलिस अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कासगंज जगदीश चन्द्र सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। #Kasganj #KanwarYatra #KasganjPolice #ShivBhakt #Sawan

Kasganj, Kasganj | Aug 16, 2026

कासगंज-छुट्टी के बाद भी 5 घंटे तक स्कूल के कमरे में बंद रही 8 वर्षीय मासूम, रोते-बिलखते बच्ची का वीडियो वायरल, परिजनों में आक्रोश,खितौली प्राथमिक विद्यालय का मामला।

कासगंज-छुट्टी के बाद भी 5 घंटे तक स्कूल के कमरे में बंद रही 8 वर्षीय मासूम, रोते-बिलखते बच्ची का वीडियो वायरल, परिजनों में आक्रोश,खितौली प्राथमिक विद्यालय का मामला।

Kasganj, Kasganj | Aug 16, 2026

कासगंज-सड़क दुर्घटना में दो कांवरियों की मौत।

कासगंज-सड़क दुर्घटना में दो कांवरियों की मौत।

Kasganj, Kasganj | Aug 16, 2026