
#हमीरपुर: रेलवे ट्रैक पर मिला सिक्योरिटी गार्ड का सिर कटा शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर) में उस समय सनसनी फैल गई जब पत्योरा गांव स्थित यमुना साउथ बैंक रेलवे स्टेशन के पास गेट संख्या-40 के पास रेलवे ट्रैक पर एक सिक्योरिटी गार्ड का सिर कटा शव मिला। मृतक की पहचान मौदहा तहसील के सिजनौडा गांव निवासी 59 वर्षीय सूरज सिंह के रूप में हुई है, जो अहमदाबाद में एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते थे।
बताया जा रहा है कि सूरज सिंह कुछ दिन पहले बीमार होने की बात कहकर घर लौटने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि उनके पास कमाई के पैसे थे, जिसके चलते अज्ञात लोगों ने उनकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
⚠️ सच्चाई क्या है—हत्या या आत्महत्या? जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।
👉 इस खबर पर आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं
👍 लाइक करें | 🔁 शेयर करें | 🔔 फॉलो करें
#HamirpurNews #BreakingNews #UPNews #CrimeNews #RailwayTrack #SuspiciousDeath #RathTimes
Rath, Hamirpur | Aug 3, 2026