#Balotra #Gudamalani रविंद्र सिंह भाटी EWS सरलीकरण यात्रा लेकर पहुंचे गुड़ामालानी
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी शनिवार शाम EWS सरलीकरण यात्रा के तहत गुड़ामालानी पहुंचे। सिणधरी से गुड़ामालानी के बीच जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। अहिंसा सर्किल पर पुष्पवर्षा के बाद अन्नपूर्णा आश्रम में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में अर्जुनपुरी महाराज ने भाटी को साफा पहनाकर स्वागत किया। वहीं राणा सुरेंद्र सिंह, इंद्रसिंह ठिकाना नगर, राणसिंह, मेघसिंह, डॉ. अनोपसिंह, कमलसिंह, नरपतसिंह मकवाणा और विक्रमसिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। अन्नपूर्णा आश्रम में सभा को संबोधित करते हुए भाटी ने EWS आरक्षण व्यवस्था में सरलीकरण, प्रमाण-पत्र की वैधता 3 से बढ़ाकर 5 वर्ष करने और राज्य के EWS प्रमाण-पत्र को केंद्रीय सेवाओं व शिक्षण संस्थानों में मान्यता देने सहित विभिन्न मांगों को उठाया। इसके बाद गुड़ामालानी बाजार में रैली निकालते हुए यात्रा रामजी का गोल की ओर आगे बढ़ी। सांचौर यात्रा का अगला पड़ाव निर्धारित है। Ravindra Singh Bhati