
15 अगस्त पर मिनरल वाटर और विशेष भोजन, अब सवाल—क्या रोज भी बच्चों को मिलता है मीनू के अनुसार खाना?
15 अगस्त के मौके पर स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बच्चों और जनप्रतिनिधियों के लिए मिनरल वाटर और भोजन की व्यवस्था की गई। तस्वीरों में बच्चों के साथ जनप्रतिनिधि भी भोजन करते नजर आ रहे हैं। व्यवस्था देखकर निश्चित तौर पर अच्छा संदेश जाता है, लेकिन अब बड़ा सवाल यह है कि क्या स्कूलों में बच्चों को ऐसा भोजन और गुणवत्तापूर्ण पानी रोजाना भी उपलब्ध कराया जाता है?
स्वतंत्रता दिवस जैसे विशेष अवसर पर बेहतर इंतजाम होना अच्छी बात है, लेकिन बच्चों के पोषण से जुड़ी व्यवस्था केवल एक दिन की नहीं होनी चाहिए। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को चाहिए कि वे स्कूलों का औचक निरीक्षण करें और देखें कि मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन मिल रहा है या नहीं।
साथ ही भोजन की गुणवत्ता, मात्रा, साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था की भी नियमित जांच होनी चाहिए। सवाल किसी एक स्कूल पर आरोप लगाने का नहीं, बल्कि पूरे सिस्टम की निगरानी का है। PRO Jansampark Chattarpur PRO Bhopal समय एक्सप्रेस बुंदेली भौकाल बुलंद छतरपुर न्यूज़ 24 इंडिया न्यूज़ टुडे Rakku Choudhary