
जीविका के 20 साल बेमिसाल कार्यक्रम की सफलता को लेकर जदयू महिला प्रकोष्ठ की बैठक*लोहिया आश्रम समस्तीपुर में की गई।जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष बिरिया देवी की अध्यक्षता में बैठक की गई। इस अवसर समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी एवं कार्यक्रम की प्रभारी रीना चौधरी, डॉ ज्योति निर्मला भी मौजूद रहीं।इस बैठक में प्रदेश पार्टी द्वारा निर्देशित “जीविका के 20 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।*
*बैठक में बताया गया कि आगामी 02 अक्टूबर 2026, दिन 11 बजे पूर्वाह्न से यू.एन. उत्सव पैलेस, मोहनपुर, समस्तीपुर में “जीविका के 20 साल बेमिसाल” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।*
*कार्यक्रम की सफलता को लेकर समस्तीपुर विधायक अश्वमेघ देवी ने जिले की सभी जदयू महिला कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने का अपील किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जीविका के माध्यम से बिहार की ग्रामीण महिलाओं को केवल स्वयं सहायता समूहों से नहीं जोड़ा, बल्कि उन्हें बचत, बैंक ऋण, रोजगार, उद्यमिता और सामाजिक भागीदारी का अवसर देकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया। आज करोड़ों महिलाओं का जीविका से जुड़ना इस मॉडल के व्यापक विस्तार को दशार्ता है।जीविका ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।*उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जदयू के वरिष्ठ नेता एवं बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने सभी महिला कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।इस मौके पर आशा देवी, सुमित्रा देवी, दिप्ती सिंह, श्रीती सिंह, राधा देवी, मनीषा देवी, ममता देवी, मनीषा कुमारी, विमला देवी, सुनिता देवी, अर्चना देवी , बुची देवी, सोमया देवी आदि मौजूद रहीं। अन्य में जदयू महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी, जिला एवं प्रखंड स्तर की महिला कार्यकर्ता सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रही।*
*अनस रिजवान*
*जिला प्रवक्ता जद यू समस्तीपुर