गोहद नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
गोहद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत गोहद नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत अटल चौक गोलंबर चौराहा से हुई। इसके बाद यात्रा गंज बाजार, सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड,इटायली गेट होते हुए नया बस स्टैंड पहुंची। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। वहीं जगह जगह यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।तथा स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने अनुशासन के साथ यात्रा में शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशप्रेम का संदेश दिया।इस अवसर पर पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।तिरंगा यात्रा के समापन पर सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।