*रायपुर ब्रेकिंग--*
रायपुर में 8 महीनों में 26 हत्याएं, मई और अगस्त में सबसे ज्यादा मामले आते सामने।
राजधानी रायपुर में इस साल *23 अगस्त 2026 से अब तक 26 हत्या* के मामले अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज हुए हैं।
पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय की ओर से सूचना के अधिकार के तहत RTI एक्टिवेटस कुणाल गोपाल शुक्ला को दी गई जानकारी में यह आंकड़ा सामने आया है।
पुलिस के अनुसार जनवरी से *23 अगस्त 2026 तक हत्या* के मामलों का आंकड़ा इस प्रकार है--
*जनवरी में - 01*
*फरवरी में 02*
*मार्च- 04*
*अप्रैल- 04*
*मई- 06*
*जून- 01*
*जुलाई- 02*
*अगस्त (23 अगस्त तक) 06*
इस तरह एक जनवरी 2026 से लेकर 23 अगस्त तक रायपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में *कुल 26 हत्याओं के मामले शहर के अलग-अलग थानों में दर्ज हुए हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि सबसे ज्यादा मई और अगस्त (23 अगस्त तक) में 6-6 हत्याओं के मामले सामने आए हैं।
*पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय ने यह जानकारी 2 सितंबर 2026 को जारी पत्र के माध्यम से दी है।*
#chhattisgarh #ChhattisgarhNews #CrimeNews #Crime #police #PoliceNews #policeofficer
Sakti, Sakti | Sep 14, 2026