Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

कर्तव्य निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए शहीद वनरक्षक की पत्नी को 25 लाख की सहायता मुरैना/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड ग्राउंड पर कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना ने वनरक्षक स्वर्गीय हरिकेश गुर्जर की धर्मपत्नी को 25 लाख रुपये की विशेष अनुग्रह सहायता राशि प्रदान कर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि 8 अप्रैल 2026 को अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के दौरान कर्तव्य निर्वहन करते हुए वनरक्षक हरिकेश गुर्जर वीरगति को प्राप्त हुए थे। #मुरैना #morena

Morena Nagar, Morena | Aug 15, 2026

MORE NEWS

मुरैना जिले में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। टीम ने मुरैना शहर की कई मिठाई दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावट पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मुरैना जिले में मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई तेज कर दी है। टीम ने मुरैना शहर की कई मिठाई दुकानों पर पहुंचकर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मिलावट पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Morena Nagar, Morena | Aug 16, 2026

कैलारस शक्कर कारखाना बचाने विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, बरैया बोले—सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे
 फूल सिंह बरैया और बादल सरोज समेत कई नेता पहुंचे अनशन स्थल, कारखाने की संपत्तियों की बिक्री व एमएसएमई को हस्तांतरण रोकने की मांग की।

कैलारस शक्कर कारखाना बचाने विधायक पंकज उपाध्याय का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी, बरैया बोले—सरकार की ईंट से ईंट बजा देंगे फूल सिंह बरैया और बादल सरोज समेत कई नेता पहुंचे अनशन स्थल, कारखाने की संपत्तियों की बिक्री व एमएसएमई को हस्तांतरण रोकने की मांग की।

Morena Nagar, Morena | Aug 16, 2026

सोनिया गांधी का विरोध कर रहे मुरैना के कितने भाजपाइयों को वंदेमातरम पूरा आता है, देख लीजिए👇
बता दें कि 15 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय पर वंदेमातरम गान चल रहा था, तब सोनिया गांधी ने कथित तौर पर इसे बीच मे ही रोकने का इशारा किया। इसके विरोध में रविवार शाम कैंडल मार्च निकालने के बाद जब मुरैना के भाजपाई संग्रहालय पहुंचे तो वहां वंदेमातरम गान किया गया, लेकिन जिला महामंत्री सोनू परमार को छोड़कर आगे खड़े सभी भाजपा नेताओं के होंठ सिले हुए से नजर आ रहे थे।

सोनिया गांधी का विरोध कर रहे मुरैना के कितने भाजपाइयों को वंदेमातरम पूरा आता है, देख लीजिए👇 बता दें कि 15 अगस्त को दिल्ली में कांग्रेस कार्यालय पर वंदेमातरम गान चल रहा था, तब सोनिया गांधी ने कथित तौर पर इसे बीच मे ही रोकने का इशारा किया। इसके विरोध में रविवार शाम कैंडल मार्च निकालने के बाद जब मुरैना के भाजपाई संग्रहालय पहुंचे तो वहां वंदेमातरम गान किया गया, लेकिन जिला महामंत्री सोनू परमार को छोड़कर आगे खड़े सभी भाजपा नेताओं के होंठ सिले हुए से नजर आ रहे थे।

Morena Nagar, Morena | Aug 16, 2026

सोनिया गांधी द्वारा वंदेमातरम गान को बीच मे रोकने की कथित कोशिश के विरोध में भाजपाई सड़क पर, कैंडल मार्च निकाला, वंदेमातरम गाया👇

सोनिया गांधी द्वारा वंदेमातरम गान को बीच मे रोकने की कथित कोशिश के विरोध में भाजपाई सड़क पर, कैंडल मार्च निकाला, वंदेमातरम गाया👇

Morena Nagar, Morena | Aug 16, 2026

चंबल की तेज धार में 10 KM बहा स्टीमर, 100 यात्री और 50+ बाइक सवार, कच्छपुरा घाट पर सभी सुरक्षित

मुरैना के पोरसा में रविवार सुबह नगरा घाट से यूपी के तेजरा घाट जा रहा स्टीमर चंबल नदी के बीच अचानक बंद हो गया। एक इंजन बंद होने के बाद दूसरे इंजन का सेल्फ चिपक गया, जिससे दोनों इंजन चालू नहीं हो सके। तेज बहाव में स्टीमर करीब 10 किलोमीटर बहकर कच्छपुरा घाट पहुंचा। स्टीमर में 50 से ज्यादा बाइक और करीब 100 यात्री सवार थे। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के मुताबिक सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और अब खतरे की कोई बात नहीं है।

#मुरैना #morena #पोरसा #चंबल

चंबल की तेज धार में 10 KM बहा स्टीमर, 100 यात्री और 50+ बाइक सवार, कच्छपुरा घाट पर सभी सुरक्षित मुरैना के पोरसा में रविवार सुबह नगरा घाट से यूपी के तेजरा घाट जा रहा स्टीमर चंबल नदी के बीच अचानक बंद हो गया। एक इंजन बंद होने के बाद दूसरे इंजन का सेल्फ चिपक गया, जिससे दोनों इंजन चालू नहीं हो सके। तेज बहाव में स्टीमर करीब 10 किलोमीटर बहकर कच्छपुरा घाट पहुंचा। स्टीमर में 50 से ज्यादा बाइक और करीब 100 यात्री सवार थे। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के मुताबिक सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और अब खतरे की कोई बात नहीं है। #मुरैना #morena #पोरसा #चंबल

Morena Nagar, Morena | Aug 16, 2026