आज भिवाड़ी स्थित बाबा मोहन राम जी के दर्शन उपरांत समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी ने वरिष्ठ नेताओं के साथ रेवाड़ी जिला में भ्रमण करते हुए पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की l उनके साथ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर टी एस गौड़ व मुलायम यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवम यादव भी थे l
उक्त नेतागण रेवाड़ी शहर में समाजवादी नेता नरेंद्र यादव और नवनीत यादव समेत कई पुराने कार्यकर्ताओं के घर के पहुंचे जहाँ उनका बहुत आत्मीय स्वागत किया गया l उसके बाद विशेष मुलाक़ात समाजवादी पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राव बिजेंद्र सिंह व होनहार युवा नेता ब्रह्मेन्द्र राव से हुयी l रेवाड़ी स्थित प्रदेश कार्यालय पर उक्त नेताओं का प्रदेश सपाध्यक्ष राव बिजेंद्र सिंह ने गर्मजोशी से आवभगत की और उनके साथ दोपहर का भोजन किया l वहाँ प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व अध्यक्ष दोनों को पार्टी के गमछे पहना कर स्वागत किया गया l
Haryana, India | Sep 26, 2026