सितारगंज की राजनीति में बड़ा उलटफेर!
सितारगंज में कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राकेश बावा, नगर कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत सिंह संधू, नसीम मालिक सहित कई नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सभी नेताओं का भाजपा में स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस घटनाक्रम को सितारगंज की राजनीति में एक अहम बदलाव माना जा रहा है, जिसके आगामी चुनावी समीकरणों पर भी असर पड़ सकता है।
आपकी राय क्या है? क्या यह भाजपा की बड़ी राजनीतिक बढ़त है या कांग्रेस के लिए चेतावनी? कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।
#Sitarganj #Uttarakhand #BJP #Congress #SaurabhBahuguna #PoliticalNews #BreakingNews #UttarakhandPolitics #VoiceOfBharat #LatestNews #ElectionNews #IndiaPolitics