माननीय मुख्यमंत्री श्री #MYogiAdityanath जी से विनम्र आग्रह
वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य #दीपक उर्फ रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु ने उनके परिवार, अनुयायियों और समाज के मन में अनेक गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना से जुड़े CCTV फुटेज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा घटनास्थल से सामने आए अन्य तथ्यों की निष्पक्ष और गहन जांच आवश्यक है।
हमारा किसी व्यक्ति पर आरोप लगाने का उद्देश्य नहीं है, लेकिन एक परिवार ने अपना बेटा खोया है और हर सवाल का तथ्यात्मक उत्तर मिलना चाहिए।
माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि इस मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराई जाए, सभी साक्ष्यों की वैज्ञानिक तरीके से जांच हो और यदि किसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
👉 दीपक उर्फ रसिक दुलारी शरण की मृत्यु का पूरा सच सामने आए और परिवार को न्याय मिले—यही हमारी मांग है।
#RasikDulariSharan #vrindavan #YogiAdityanath #premanandmaharajji