तारापीठ के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की मौत
सुबह 4:30 बजे लगी आग, दम घुटने और झुलसने से गई जान; कई घायल
• पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ में सुबह-सुबह एक निजी होटल में भीषण आग लग गई।
• हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की सूचना है। कुछ की मौत दम घुटने और कुछ की आग में झुलसने से हुई।
• कई लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
• मां तारा मंदिर से कुछ दूरी पर पुलिस स्टेशन के पास स्थित होटल में आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने राहत-बचाव में मदद की।
• दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।
• होटल में पूजा-अर्चना के लिए आए श्रद्धालु रात में ठहरे हुए थे।
• होटल मालिक के बेटे के अनुसार, सुबह करीब 4:30 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।
• फायर अलार्म बजने के बाद होटल में ठहरे कई लोग बाहर निकलने लगे, लेकिन धुएं के कारण कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई।
#Tarapith #WestBengal #HotelFire #FireAccident #BreakingNews