
#प्रयागराज में पंडेश्वर नाथ धाम के महंत पर फायरिंग का आरोप, पुलिस जांच में जुटी!
=========================गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार दिनांक 28 सितंबर 2026 दिन सोमवार
=========================
#प्रयागराज। रविवार रात प्रसिद्ध पंडेश्वर नाथ धाम, पड़िला शिव मंदिर के महंत अखिलेश गिरि पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। महंत के अनुसार, कुछ अज्ञात बदमाश उनके घर के बाहर पहुंचे और तमंचे से उनकी ओर फायर कर दिया। इस घटना में महंत बाल-बाल बच गए।
#महंत अखिलेश गिरि के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। उस समय वह अपने घर पर मौजूद थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात लोग घर के बाहर पहुंचे और उनकी ओर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद घर के बाहर एक खोखा/कारतूस मिलने की बात भी सामने आई है।
#पुलिस ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
घटना की सूचना मिलने पर थरवई पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर थरवई पंकज सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और जांच जारी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महंत ने थाने पहुंचकर की कार्रवाई की मांग
#घटना के बाद महंत अखिलेश गिरि, मंदिर के पुजारी समेत अन्य लोग थाने पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस महंत द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर अज्ञात हमलावरों की पहचान और फायरिंग के कारणों की जांच कर रही है।
#फायरिंग किसने और किस वजह से की, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
#Prayagraj #PrayagrajNews #PrayagrajCity #UttarPradesh #BreakingNews #TharwaiPolice #PadeshwarNathDham #ShivTemple #CrimeNews #PoliceInvestigation #LocalNews #PrayagrajCrime