Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

प्रेस विज्ञप्ति : 68 16 अगस्त 2026 जीव विज्ञान शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 77 उम्मीदवारों का चयन हमीरपुर 16 अगस्त। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने शिक्षा विभाग में जीव विज्ञान के शिक्षकों के 78 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26017 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 3538 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2878 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 192 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 7 और 10 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद 77 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है। सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।

Dharamshala, Kangra | Aug 16, 2026

MORE NEWS