Public App Logo
चन्दौली में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, लापरवाही पर 6 कर्मियों के खिलाफ जांच चन्दौली पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने विवेचनाओं और प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की है। जनपद के पांच अलग-अलग मामलों में दो थाना प्रभारियों, तीन विवेचकों और एक हेड मुहर्रिर के खिलाफ प्रारंभिक एवं विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। गो-तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई न करने, गंभीर मुकदमों की विवेचना समय से पूरी न करने और उच्चाधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है। एसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को लंबित विवेचनाओं और न्यायालय से जुड़े मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बाइट लाइन: "जनपद में अपराध नियंत्रण और प्रभावी पुलिसिंग के लिए जवाबदेही और अनुशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है।" – आकाश पटेल, पुलिस अधीक्षक, चन्दौली। - Chakia News