
डूडी नाला उफान पर… बगरोड क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क कटा!
मोबाइल नेटवर्क ठप्प, शिक्षकों की ई-अटेंडेंस भी अटकी
रैपुरा (पन्ना)। क्षेत्र में बीते चार दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित है। रैपुरा तहसील मुख्यालय से करीब 8 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बगरोड का डूडी नाला उफान पर आ गया है। तेज बहाव के चलते कई ग्रामीण अंचलों का तहसील मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हो गया है।
नेटवर्क बंद होने से बढ़ी परेशानी
बारिश के बीच मोबाइल नेटवर्क सेवाएं भी ठप होने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय शिक्षकों के अनुसार नेटवर्क नहीं मिलने से शासकीय स्कूलों में ई-अटेंडेंस दर्ज करने में परेशानी हो रही है।
आपात स्थिति में बढ़ सकता है संकट
नाले में तेज बहाव के कारण ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी चिंता बनी हुई है। किसी आपात स्थिति में मरीज को रैपुरा या कटनी ले जाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
स्थायी समाधान की मांग
ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान डूडी नाला उफान पर आने से आवागमन बाधित होता है। उन्होंने शासन-प्रशासन से डूडी नाले पर पक्के पुल का निर्माण कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
क्या प्रशासन इस बार इस मौसमी समस्या का स्थायी समाधान करेगा?
#रैपुरा #बगरोड #डूडी_नाला #पन्ना #बारिश #ग्रामीण_समस्या #पक्के_पुल_की_मांग