Public App Logo
सरगुजा जिले के बतौली ब्लॉक अंतर्गत नवापारा कॉलेज मार्ग में ₹2.43 करोड़ की लागत से बन रही सीसी सड़क निर्माण में गंभीर लापरवाही सामने आई है। ग्रामीणों का आरोप है कि मूसलाधार बारिश के बीच बिना उचित बेस तैयार किए और पूर्व में बने 600 मीटर पुराने मार्ग के ऊपर ही सीधी ढलाई की जा रही है। साथ ही, पाइप पुलिया निर्माण में भी तकनीकी मानकों और जल निकासी की अनदेखी से सड़क की मजबूती और टिकाऊपन पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। करोड़ों के सरकारी फंड की बर्बादी की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग और ठेकेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से निर्माण कार्य की गुणवत्ता, सामग्री और लेयरिंग की तत्काल निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि सड़क केवल कागजों में नहीं बल्कि धरातल पर मजबूत बने। पूरी खबर यहां पढ़ें - https://fatafatnews.com/chhattisgarh/ambikapur-demand-for-investigation-of-cc-road-worth-%e2%82%b9-2-43-crore-lying-between-crores-of-old-structures-and-water-flowing-in-rain/290734/ #Surguja #Ambikapur #PWD #RoadConstruction #PublicMoney #CorruptionFreeIndia #ChhattisgarhNews #Batauli #FatafatNews - Ambikapur News