#रानीचौरी क्षेत्र में #गुलदार का आतंक #दहशत में ग्रामीण
#चंबा। ग्राम पंचायत जगधार रानीचौरी में गुलदार का आंतक बना हुआ है। आए दिन गुलदार शाय के समय घरों के नजदिक आ रहा है कल शाम को 5 बजे के आसपास ग्राम #जगधार के #चमन कोठारी के कुत्तों पर हमला कर मार डाला। क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। बच्चों व बड़े 5 बजे के बाद घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। महिलाएं चारापत्ती के लिए नहीं जा पा रही है। #क्षेत्र पंचायत सदस्य #सुशील कुमार बहुगुणा ने बताया की इस सम्बन्ध में वन विभाग को सूचित कर दिया है। उन्होंने क्षेत्र में गस्त लगाए जाने की मांग की है। चमन कोठारी ने बताया की 5 बजे आसपास घर में बंधे कुत्ते पर हमला कर मार डाला सभी घर पर ही थे हमारे सामने ही हमला किया परिवार में दहशत का माहौल है। उन्होंने कहा कि कभी भी किसी पर भी हमला कर सकता उन्होंने मांग की की जल्दी से गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग कारवाई करें। मांग करने वाले हरीश कोठारी , कृष्णा कोठारी,ओम प्रकाश कोठारी, विनोद,सूरज, प्रदीप आदि हैं।