
#प्रयागराज में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मुख्य गेट को रोककर आवागमन और कामकाज में बाधा डालने के मामले में FIR दर्ज हुई है।
======================= #गया दर्पण न्यूज़ हिंदी दैनिक चीफ एडिटर सोमराज स्वर्णकार 30 सितंबर 2026 दिन बुधवार
=====================
#कर्नलगंज थाने में विश्वविद्यालय प्रशासन की तहरीर पर 9 छात्रों को नामजद किया गया है।
#घटना 29 सितंबर की शाम करीब 5:20 बजे सीनेट परिसर स्थित गेट नंबर-1 पर हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, प्रदर्शन के दौरान छात्रों और बाहरी लोगों ने गेट रोक दिया, जिससे शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थियों का आवागमन प्रभावित हुआ।
#इसी दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव की गाड़ी भी रोक दी गई। प्रशासन का कहना है कि उन्हें वाहन से उतरने के लिए मजबूर किया गया और दबाव बनाने का प्रयास किया गया। पुलिस अब वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नामजद छात्रों की भूमिका की जांच कर रही है।
#इन लोगों को किया गया नामजद
विश्वविद्यालय की ओर से दी गई तहरीर में गौरव कुमार, आशुतोष मौर्य, अनुराग यादव, प्रियांशु भुरतिया, आयुष यादव, अमित यादव, रोशन कुमार, राकेश कुमार और ऋषिकेश के नाम शामिल हैं। इनमें कई विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों के छात्र बताए गए हैं।
#आयुष यादव बीए द्वितीय वर्ष, अमित यादव और रोशन कुमार बीए तृतीय वर्ष, राकेश कुमार बीए द्वितीय वर्ष तथा ऋषिकेश एमएससी द्वितीय वर्ष गणित के छात्र हैं।
#घटना में कई अज्ञात भी शामिल
विश्वविद्यालय प्रशासन ने तहरीर में कहा है कि नामित लोगों के अलावा घटना में अन्य व्यक्ति भी शामिल रहे हैं। उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उनकी पहचान किए जाने और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है।
#prayagraj #allahabad #uttarpradesh #allahabaduniversity