
बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र में जान मारने की नीयत से अपहरण के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।गोमिया थाना (कथारा ओपी) कार्यालय, बोकारो द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति दिनांक- 30 सितंबर 2026*के अनुसार, दिनांक- 11.05.2026 को अनल कुमार पिता महेश रजवार पता महली बांध थाना गोमिया (कथारा ओपी) जिला बोकारो* के लिखित आवेदन के आधार पर आवेदक को जान मार के नियत से अपहरण करने के आरोप में गोमिया थाना (कथारा ओपी) काण्ड सं0-63/2026, दिनांक- 11/05/2026, धारा-115(2)/126(2)/127(2)/140(1)/140(2)/352/351(2)/3(5) BNS* के तहत अनुसंधान किया जा रहा था।
अनुसंधान के क्रम में दो अभियुक्त (1) कमेश्वर यादव पिता स्व० बिसल महतो (2) बि कन्हैया यादव पिता कामेश्वर यादव दोनों पता खेतको बखरी टोला थाना पेटरवार जिला बोकारो* को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।30 सितंबर 2026 को फरार अभियुक्त विजय कुमार यादव उर्फ विजय यादव पिता कामेश्वर यादव ग्राम खेतको बखरी टोला, थाना पेटरवार, जिला बोकारो* को गुप्त सूचना के आधार पर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कथारा ओपी प्रभारी राहुल कुमार ने सभी आरोपियों को आज 30 सितंबर 2026 बुधवार को तेनुघाट जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पता-अभियुक्त विजय कुमार यादव उर्फ विजय यादव पिता कामेश्वर यादव ग्राम खेतको बखरी टोला, थाना पेटरवार, जिला बोकारो।*
अपराधिक इतिहास:1.पेटरवार थाना काण्ड सं0-204/2020, धारा-323/324/325/341/342/307/379/34 भादवि०।2.पेटरवार थाना काण्ड सं0-158/2013, धारा- 341/323/379/34 भादवि०।3.गोमिया थाना (कथारा ओ०पी०) सं0-63/2026, दिनांक-11/05/2026, धारा- 115(2)/126(2)/127(2)/140(1)/140(2)/352/351(2)/3(5) BNS.छापामारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी:-