
राठ की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, CMA बनकर चमकी श्रुति गुप्ता 🏆
राठ। नगर के सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी श्रुति गुप्ता ने कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
श्रुति ने अपनी शुरुआती पढ़ाई 2014 में जवाहर नवोदय विद्यालय राठ से हाईस्कूल और 2016 में जवाहर नवोदय विद्यालय महोबा से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण की। इसके बाद 2019 में जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर से बीकॉम करने के बाद उन्होंने वर्ष 2026 में सीएमए परीक्षा में सफलता प्राप्त की।
उनके पिता अनूप गुप्ता महोबा जिले के पनवाड़ी में मनरेगा विभाग में जेई के पद पर कार्यरत हैं, जबकि बड़े भाई सुशांत गुप्ता इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में कार्यरत हैं।
श्रुति का कहना है कि सफलता के लिए सबसे पहले लक्ष्य तय करना जरूरी है, उसके बाद अनुशासन और समय प्रबंधन के साथ पढ़ाई करने से मंजिल जरूर मिलती है।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। 🎉
👉 ऐसी ही सकारात्मक खबरों के लिए पेज को लाइक करें, कमेंट में बधाई दें, शेयर करें और फॉलो जरूर करें।
#Rath #SuccessStory #CMASuccess #ShrutiGupta #ProudMoment #BundelkhandNews #nonfollowers #nonfollowersviewers #followerseveryone #followforfollowback #foryoupage #photo #FacebookPage
Rath, Hamirpur | Aug 7, 2026