जालौन में सड़क में पहिया धंसने से गिट्टी लदा डंपर पलटा, चालक बाल-बाल बचा
जालौन। कोंच कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित कंजड़ बाबा के पास गिट्टी से लदा एक डंपर अचानक सड़क में धंसकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि डंपर के पिछले हिस्से के दोनों पहिए अचानक सड़क में धंस गए, जिससे भारी डंपर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान डंपर चालक वाहन में फंस गया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना में चालक के बाल-बाल बचने की बात सामने आई है। डंपर के पहिए सड़क में धंसने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सड़क की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठाए।
हादसा कोंच कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित कंजड़ बाबा के पास हुआ।