Public App Logo
उमरिया के पनपथा कोर में बाघिन के हमले से युवक घायल। ग्राम बघडो निवासी 36 वर्षीय रामनरेश सिंह मवेशी खोजने जंगल गए थे। अचानक बाघिन ने हमला कर युवक को घायल कर दिया। घायल रामनरेश को तत्काल मानपुर शासकीय अस्पताल में कराया गया भर्ती। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की हालत सामान्य, वन विभाग ने दी ₹3 हजार की तात्कालिक सहायता। वन विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल से मुलाकात की और बेहतर उपचार के निर्देश दिए। - Bandhogarh News