गोपालगंज में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राहत कार्य तेज हो गया है। इसी क्रम में मंगलपुर बाजार में AS सेवा फाउंडेशन की टीम ने बाढ़ प्रभावित जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर खाद्य सामग्री का वितरण किया।
फाउंडेशन के फाउंडर सत्यम गोस्वामी और अभिषेक मिश्रा ने स्वयं राहत सामग्री वितरित कर बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद की। इस पहल के जरिए जरूरतमंदों तक आवश्यक खाद्य सामग्री पहुंचाने का प्रयास किया गया।