Public App Logo
बिहार के मोतिहारी जिले में शराब तस्करी का अनोखा मामला सामने आया है। पहाड़पुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने घोड़े पर लादकर ले जाई जा रही करीब 53 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे घोड़े को भी कब्जे में ले लिया। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिमी चंपारण के नौतन थाना क्षेत्र निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शराब तस्कर निगरानी से बचने के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं। आरोपी पर बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। - Begusarai News