
**को-पायलट नमाज पढ़ने उठा, फिर सिर पर किया हमला; स्मित मच्छार ने सुनाई फ्लाईदुबई की खौफनाक कहानी**
फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुए हमले की पूरी कहानी अब भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार ने बताई है। दुबई से तेल अवीव जा रही इस फ्लाइट में 174 यात्री सवार थे। उड़ान के दौरान ओमानी को-पायलट ने कथित तौर पर कॉकपिट में स्मित मच्छार पर हमला कर दिया था।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत में मच्छार ने बताया कि उड़ान सामान्य चल रही थी। तभी को-पायलट ने कहा कि वह नमाज पढ़ना चाहता है। मच्छार ने सम्मान के चलते अपना ध्यान आगे रखा और पीछे नहीं देखा। करीब 4-5 मिनट बाद अचानक उनके सिर के पीछे जोरदार वार हुआ। शुरुआत में उन्हें लगा कि विमान को कोई बड़ा झटका लगा है, लेकिन लगातार हमले के बाद उन्हें समझ आया कि को-पायलट ही हमला कर रहा है।
हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने हिम्मत नहीं छोड़ी। विमान तेजी से नीचे गिर रहा था और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई थी। उन्होंने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफलता हासिल की, जिसके बाद दूसरे क्रू सदस्यों ने विमान का नियंत्रण संभाला। विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और 174 लोगों की जान बच गई।