भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण पहल राष्ट्रीय मिशन-ऑयल पाम के अंतर्गत जिले में ऑयल पाम की खेती को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसी क्रम में विकासखंड गौरेला के ग्राम मडना में वृहद ऑयल पाम रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कृषक श्री मयंक सोनी, श्री रमेश सोनी सहित अन्य कृषकों की कुल 8 हेक्टेयर भूमि में 1,144 ऑयल पाम पौधों के रोपण का कार्य प्रारंभ किया गया।
#chhattisgarhcmo
#dprchhattisgarh
#GPM