Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

-#वंदे मातरम के कथित अपमान पर कैंडल मार्च निकाल कर भड़की भाजपा, जयराम ठाकुर ने की कानूनी कार्रवाई की मांग… -#ब्राइट #न्यूज #मंडी -#देश की आजादी के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा कथित तौर पर वंदे मातरम के अपमान को लेकर भाजपा ने मंडी में विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने केंद्र सरकार से वंदे मातरम के अपमान के मामलों में कानूनी कार्रवाई का प्रावधान करने की मांग उठाई। -#भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय मंडी में भाजपा कार्यालय से चौहट्टा बाजार तक कैंडल मार्च निकाला और जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भारत में यदि रहना होगा, वंदे मातरम गाना होगा” जैसे नारे लगाकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर संपूर्ण वंदे मातरम का गायन किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि वंदे मातरम देश की आन-बान और शान से जुड़ा है और इसका अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता। -#जयराम_ठाकुर ने कहा कि वंदे मातरम का अपमान करने वालों पर कानूनी शिकंजा कसने के लिए केंद्र सरकार को आवश्यक कानून बनाने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रीय भावना से जुड़े प्रतीकों के सम्मान को सुनिश्चित करना आवश्यक है। -#इस अवसर पर विधायक राकेश जम्वाल, इंद्र सिंह गांधी, दिलीप ठाकुर, विनोद कुमार, पूर्ण चंद ठाकुर, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, भाजपा जिला अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।