
बस्ती समाचार
जिला बदर का आदेश ठुकराकर गांव पहुंचे अभियुक्त को पैकोलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय
बस्ती। जनपद बस्ती में चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान के तहत थाना पैकोलिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने जिला बदर की कार्रवाई के बावजूद जिले की सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले अभियुक्त अनिल कुमार चौहान को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
ग्राम परसगना से सुबह 7:20 बजे हुई गिरफ्तारी
प्रभारी निरीक्षक मोती चंद के नेतृत्व में उप-निरीक्षक विचित्रमणि सिंह और हमराह पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान आज दिनांक 24 सितंबर 2026 को सुबह करीब 07:20 बजे जिला बदर अभियुक्त अनिल कुमार चौहान (पुत्र गोविन्द चौहान), निवासी ग्राम परसागना (थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती) को उसके गांव परसगना से ही गिरफ्तार कर लिया गया।
आदेश का उल्लंघन कर दर्ज हुआ नया मुकदमा
गौरतलब है कि श्रीमान जिला मजिस्ट्रेट एवं अपर जिला मजिस्ट्रेट जनपद बस्ती द्वारा अभियुक्त अनिल कुमार चौहान के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई करते हुए एक निर्धारित अवधि के लिए उसे बस्ती जिले की सीमा से बाहर रहने का स्पष्ट आदेश दिया गया था। इसके बावजूद अभियुक्त ने आदेश का उल्लंघन किया और जिले की सीमा में अवैध रूप से प्रवेश कर अपने गांव में रह रहा था।
आदेश के उल्लंघन पर थाना पैकोलिया में अभियुक्त के विरुद्ध मु०अ०सं०-142/2026 धारा 10 उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय बस्ती के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया।
अभियुक्त अनिल कुमार चौहान का लंबा आपराधिक इतिहास
थाना पैकोलिया पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अनिल कुमार चौहान पूर्व से ही आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ थाना पैकोलिया में दर्ज मुकदमे:
मु०अ०सं०-70/2019: धारा 501 भादवि व 66 आईटी एक्ट
मु०अ०सं०-40/2020: धारा 501, 504 भादवि व 67 आईटी एक्ट
मु०अ०सं०-14/2023: धारा 323, 352, 504, 506 भादवि एवं 3(1)द, ध व 3(2)va SC/ST एक्ट
#यूपी #न्यूज #फॉलोअर
Basti, Basti | Sep 24, 2026