चंदौसी
बहजोई के भुवनेश को झूठे केस में फंसाना अक्षय गुप्ता को भारी पड़ा। चंदौसी पुलिस ने अक्षय गुप्ता को खुद पर गो-ली चलाने वाले दो आरोपियों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक अक्षय गुप्ता के बहजोई के भुवनेश पर 160000 रुपए थे, उसे फंसाने के लिए उसने रोहित गुप्ता व जतिन को रूपये देकर अपने ऊपर हमला करवाया। पुलिस ने मामले का खुलासा कर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।