#महोबा - जिलाधिकारी प्रभास कुमार द्वारा सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बाढ़ एवं आपदा के सम्बंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मोतीलाल अधिशासी अभियंता सिंचाई प्रखण्ड महोबा , एन 0के 0 जड़ीया, अधिशासी अभियंता केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट, अखिलेश कुमार, अधिशासी अभियंता केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट एवं अन्य सहायक अभियंता उपस्थित रहे । बैठक में जिलाधिकारी द्वारा महोबा के अंतर्गत आने वाले सभी अधिशासी अभियंताओं के कार्य क्षेत्र के संबंध में विस्तृत चर्चा की एवं केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट को त्वरित शुरू करने के निर्देश दिए । बैठक में समस्त बांधों एवं तालाबों की बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया जिसमें संबंधित अधिशासी अभियंता द्वारा अवगत कराया गया की जनपद में बाढ़ की स्थिति सामान्य है । जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद में बारिश होने के कारण सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने अपने कार्यक्षेत्र में भ्रमणशील रहेगे।
#mahoba #news #badh #highlight
Mahoba, Mahoba | Sep 27, 2026