बालाघाट में राहुल गांधी की बैगा परिवारों से मुलाकात
“अपने बच्चों को खोने से बड़ा दुःख और कोई नहीं…”
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज बालाघाट के जगला गांव पहुंचे और बच्चों की मौत से प्रभावित बैगा आदिवासी परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने परिवारों से बातचीत कर उनका दर्द सुना और अपनी संवेदना व्यक्त की।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि इन परिवारों के साथ न्याय और बदलाव को लेकर लंबी बातचीत हुई। उन्होंने बच्चों की मौत के लिए BJP सरकार की उपेक्षा और लापरवाही का आरोप भी लगाया।
वहीं, बच्चों की मौत के कारणों को लेकर स्वास्थ्य संबंधी कई कारकों का उल्लेख सामने आया है और मामले पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी जारी हैं।
HK News Seoni | बड़ी खबर
#RahulGandhi #Balaghat #Baiga #MadhyaPradesh #Adivasi #HKNewsSeoni