Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

"ताला दफ्तर पर, चाबी रसूख के पास!"साहब का "नेटवर्क" मोबाइल कंपनी से नहीं, राजनीति से चलता है। जशपुर जंक्शन,योगेश थवाईत जशपुर नगरपालिका में इन दिनों सबसे बड़ा विकास कार्य सड़क,नाली या सफाई नहीं, बल्कि सीएमओ साहब की खोज बन गया है। एक ओर मुख्यमंत्री पूरे प्रदेश में सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्ध कार्य संस्कृति का संदेश देने में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके ही गृह जिले की नगरपालिका में अधिकारी की कार्यशैली इन दावों को चुनौती देती नजर आ रही है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर साहब कार्यालय में मिलेंगे या उनकी तलाश के लिए भी कोई विशेष अभियान चलाना पड़ेगा? सुना है कि घड़ी दस बजा देती है, कलेक्टर समय पर पहुंच जाते हैं, अधिकारी कतार में खड़े हो जाते हैं, लेकिन साहब का टाइम ज़ोन शायद किसी और ग्रह से संचालित होता है। सरकारी समय और साहब का समय, दोनों का आपस में शायद वर्षों से कोई परिचय नहीं है। आज तो कमाल ही हो गया। निरीक्षण के लिए कलेक्टर पहुंचे, अधिकारी पहुंचे, लेकिन साहब नहीं पहुंचे। नतीजा कार्यालय पर ताला लग गया। मगर ताले से घबराना भी किसे था? जिनकी अनुपस्थिति ही चर्चा का विषय हो, उनके लिए बंद दफ्तर भी शायद सामान्य बात हो। शहर में एक और चर्चा खूब चल रही है। कहा जा रहा है कि साहब का "नेटवर्क" मोबाइल कंपनी से नहीं, राजनीति से चलता है। लोग दावा करते हैं कि उनका राजनीतिक सिग्नल इतना मजबूत है कि प्रशासनिक नोटिस की रेंज वहां तक पहुंच ही नहीं पाती। यह चर्चा कितनी सही है, यह तो जांच और आधिकारिक तथ्यों से ही स्पष्ट होगी, लेकिन सवाल जरूर उठ रहे हैं। जशपुर एसडीएम का यह कहना कि बिना सूचना कई कई दिनों तक अनुपस्थित रहने से जनता के काम प्रभावित होते हैं और नोटिस तक जारी करना मुश्किल हो जाता है क्योंकि अधिकारी कार्यालय में मिलते ही नहीं, अपने आप में गंभीर टिप्पणी है। यदि यह स्थिति सही है तो सवाल केवल एक अधिकारी की अनुपस्थिति का नहीं, बल्कि पूरी जवाबदेही व्यवस्था का है। जनता अब मजाक में कहने लगी है कि नगरपालिका के बाहर नया बोर्ड लगा देना चाहिए "सीएमओ कार्यालय : खुलने का समय राजनीतिक परिस्थितियों पर निर्भर।" या फिर... "यदि अत्यंत आवश्यक कार्य हो तो कृपया पहले यह पता करें कि साहब आज किस जिले, किस बैठक या किस प्रभाव क्षेत्र में उपलब्ध हैं।" लोकतंत्र में कुर्सी का सम्मान व्यक्ति से बड़ा होता है। यदि किसी अधिकारी के बारे में यह धारणा बनने लगे कि वह नियमों से अधिक रसूख के भरोसे चल रहा है, तो यह केवल उस अधिकारी की नहीं, पूरे प्रशासनिक तंत्र की विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़ा करता है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि मुख्यमंत्री लगातार सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की बात करते हैं, लेकिन यदि किसी अधिकारी के कामकाज को लेकर ऐसी शिकायतें लगातार सामने आती रहें और उन पर समय रहते प्रभावी कार्रवाई न दिखे, तो उसका असर सरकार की छवि पर भी पड़ता है। आम जनता अधिकारी और सरकार के बीच कोई अलग रेखा नहीं खींचती। जनता की नजर में अधिकारी ही सरकार का चेहरा होता है। ऐसे में यदि किसी अधिकारी की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठते रहें, तो इससे मुख्यमंत्री के सुशासन के संदेश पर भी स्वाभाविक रूप से असर पड़ता है। अब निगाहें जांच और प्रशासनिक कार्रवाई पर हैं। क्योंकि यदि कार्यालय पर ताला लग जाए और व्यवस्था फिर भी न बदले, तो जनता यही पूछेगी "ताला दफ्तर पर लगा है... या जवाबदेही पर?" और आखिर में जनता का वही पुराना सवाल "साहब बड़े हैं या व्यवस्था?" यदि व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं है, तो फिर नियम सबके लिए बराबर कब होंगे?

Jashpur, Jashpur | Jul 25, 2026

MORE NEWS

🇮🇳 शान से लहराया तिरंगा, जशपुर ने मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳

रणजीता स्टेडियम, जशपुर में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संदेश पढ़ा।

इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, कलेक्टर, DIG एवं SSP जशपुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में हजारों की संख्या में आमजन भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

🇮🇳 तिरंगे की शान, वीरों का बलिदान और विकसित-सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प।

#IndependenceDay #Jashpur #Chhattisgarh #HarGharTiranga #SushasanSarkar

🇮🇳 शान से लहराया तिरंगा, जशपुर ने मनाया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस 🇮🇳 रणजीता स्टेडियम, जशपुर में मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संदेश पढ़ा। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, कलेक्टर, DIG एवं SSP जशपुर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह में हजारों की संख्या में आमजन भी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। 🇮🇳 तिरंगे की शान, वीरों का बलिदान और विकसित-सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प। #IndependenceDay #Jashpur #Chhattisgarh #HarGharTiranga #SushasanSarkar

Jashpur, Jashpur | Aug 15, 2026

15 अगस्त पर जशपुर में सद्भावना मैच का आयोजन 🇮🇳 #jashpur #जशपुर #chhattisgarh #छत्तीसगढ़ #कलेक्टर

15 अगस्त पर जशपुर में सद्भावना मैच का आयोजन 🇮🇳 #jashpur #जशपुर #chhattisgarh #छत्तीसगढ़ #कलेक्टर

Jashpur, Jashpur | Aug 15, 2026

आज छत्तीसगढ़ पुलिस के "साइबर जागृति अभियान" के शुभारंभअवसर पर, छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम महोदय ने प्रदेशवासियों को बड़ी संख्या में अभियान से जुड़ने की अपील की। प्रदेश भर में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होने वाले अभियान का उद्देश्य, राज्यवासियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक और सुरक्षित बनाना है। पुलिस महानिदेशक महोदय ने लोगों से, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी लिंक cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com "लिंक को क्लिक" कर या QR कोड को स्कैन कर, "जागरूकता की एक सेल्फी' लेने और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में उसे 'पोस्ट' करने की अपील की।

छत्तीसगढ़ पुलिस साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने संकल्पित है।

#CyberJaagrutiAbhiyaan @CGPoliceDept Cyberdost #Chhattisgarh Police #Chhattisgarh ...

आज छत्तीसगढ़ पुलिस के "साइबर जागृति अभियान" के शुभारंभअवसर पर, छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम महोदय ने प्रदेशवासियों को बड़ी संख्या में अभियान से जुड़ने की अपील की। प्रदेश भर में 15 अगस्त से 02 अक्टूबर, 2026 तक आयोजित होने वाले अभियान का उद्देश्य, राज्यवासियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूक और सुरक्षित बनाना है। पुलिस महानिदेशक महोदय ने लोगों से, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी लिंक cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com "लिंक को क्लिक" कर या QR कोड को स्कैन कर, "जागरूकता की एक सेल्फी' लेने और अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में उसे 'पोस्ट' करने की अपील की। छत्तीसगढ़ पुलिस साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने संकल्पित है। #CyberJaagrutiAbhiyaan @CGPoliceDept Cyberdost #Chhattisgarh Police #Chhattisgarh ...

Jashpur, Jashpur | Aug 15, 2026

सतर्कता ही साइबर सुरक्षा की पहली ढाल है।

आज के दौर में साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक रहना और दूसरों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसी संकल्प के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है।

इस अभियान से जुड़ें, साइबर जागरूकता का संदेश अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों तक पहुंचाएं। जागरूकता से जुड़ी अपनी Selfie अपलोड करें और @cgpolicedept को टैग करें।

#CyberJagrutiAbhiyan #CyberAwareness
#CyberSafety #SafeChhattisgarh
#ChhattisgarhPolice

सतर्कता ही साइबर सुरक्षा की पहली ढाल है। आज के दौर में साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक रहना और दूसरों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। इसी संकल्प के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में 15 अगस्त से 2 अक्टूबर तक “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान से जुड़ें, साइबर जागरूकता का संदेश अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों तक पहुंचाएं। जागरूकता से जुड़ी अपनी Selfie अपलोड करें और @cgpolicedept को टैग करें। #CyberJagrutiAbhiyan #CyberAwareness #CyberSafety #SafeChhattisgarh #ChhattisgarhPolice

Jashpur, Jashpur | Aug 15, 2026

🚨 ऑपरेशन आघात | जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता 🚨

नशे के सौदागरों पर शिकंजा, प्रयागराज से 02 फरार आरोपी गिरफ्तार 🚔💥

🔸 207 किलो गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे शारदा केसरवानी (19) एवं मनीष पासी (28) को जशपुर पुलिस ने प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया।

🔸 पूर्व में चौकी दोकड़ा क्षेत्र में कच्चे आम के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 207 किलो गांजा बरामद किया गया था।

🔸 मामले में गांजा, पिकअप वाहन, मोबाइल एवं नगदी सहित ₹1.13 करोड़ से अधिक की जप्ती।

🔸 पूर्व में गिरफ्तार आरोपी प्रेमनाथ सिंह को जेल भेजा जा चुका है।

🔸 फरार आरोपियों की तलाश में टेक्निकल इनपुट एवं मुखबिर तंत्र की मदद से जशपुर पुलिस की विशेष टीम प्रयागराज पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जशपुर लाई।

🔸 एंड-टू-एंड विवेचना जारी है। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

👮‍♂️ DIG एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई।

नशे के खिलाफ जंग जारी है। 🚔💪

#OperationAghaat #JashpurPolice #जशपुर_पुलिस #नशे_के_खिलाफ_जंग #AntiDrug DrugFreeJashpur

🚨 ऑपरेशन आघात | जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता 🚨 नशे के सौदागरों पर शिकंजा, प्रयागराज से 02 फरार आरोपी गिरफ्तार 🚔💥 🔸 207 किलो गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे शारदा केसरवानी (19) एवं मनीष पासी (28) को जशपुर पुलिस ने प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। 🔸 पूर्व में चौकी दोकड़ा क्षेत्र में कच्चे आम के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा 207 किलो गांजा बरामद किया गया था। 🔸 मामले में गांजा, पिकअप वाहन, मोबाइल एवं नगदी सहित ₹1.13 करोड़ से अधिक की जप्ती। 🔸 पूर्व में गिरफ्तार आरोपी प्रेमनाथ सिंह को जेल भेजा जा चुका है। 🔸 फरार आरोपियों की तलाश में टेक्निकल इनपुट एवं मुखबिर तंत्र की मदद से जशपुर पुलिस की विशेष टीम प्रयागराज पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जशपुर लाई। 🔸 एंड-टू-एंड विवेचना जारी है। नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। 👮‍♂️ DIG एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई। नशे के खिलाफ जंग जारी है। 🚔💪 #OperationAghaat #JashpurPolice #जशपुर_पुलिस #नशे_के_खिलाफ_जंग #AntiDrug DrugFreeJashpur

Jashpur, Jashpur | Aug 15, 2026