Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर

चंडीगढ़ में ऊना के आढ़ती की चाकू मारकर हत्या, सब्जी मंडी में पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चंडीगढ़ की सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। देशराज हिमाचल से छोटी पिकअप में सब्जियां लेकर मंडी में बेचने पहुंचे थे। शुक्रवार रात पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे गाड़ी हटाने को लेकर देशराज की उत्तर प्रदेश निवासी आढ़ती विनोद और उसके बेटों के साथ कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान विनोद और उसके बेटों ने चाकू निकालकर देशराज पर हमला कर दिया। गर्दन पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। हमले में देशराज के गले से काफी खून बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस की मदद से देशराज को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मोबाइल फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खून के धब्बों सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस द्वारा मंडी और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के माध्यम से वारदात के पूरे घटनाक्रम और आरोपियों के फरार होने की दिशा का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी पिता-पुत्रों की तलाश पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी विनोद और उसके बेटों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही विवाद और हत्या की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी। ऊना में परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ देशराज रोजी-रोटी के लिए हिमाचल से चंडीगढ़ सब्जी लेकर जाते थे। उनकी हत्या की खबर मिलते ही ऊना स्थित परिवार में मातम छा गया। जिस मामूली पार्किंग विवाद ने शुरू में कहासुनी का रूप लिया, वह देखते ही देखते एक परिवार के लिए बड़ी त्रासदी में बदल गया। #UTHimachal #UniqueTodayNews #Una #Chandigarh #CrimeNews #MurderCase #HimachalNews

MORE NEWS

मनाली–चंडीगढ़ फोरलेन पर हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, 1 की मौत, 4 गंभीर घायल
मनाली–चंडीगढ़ फोरलेन पर अलसू के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मनाली–चंडीगढ़ फोरलेन पर हादसा: खड़े ट्रक से टकराई कार, 1 की मौत, 4 गंभीर घायल मनाली–चंडीगढ़ फोरलेन पर अलसू के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। सड़क किनारे खड़े ट्रक से एक तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Aug 16, 2026

नमहोल राम मंदिर से भजन कीर्तन लाइव

नमहोल राम मंदिर से भजन कीर्तन लाइव

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Aug 16, 2026

जिला बिलासपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल की अध्यक्षता में बिलासपुर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया उन्होंने कहा कि जिस तरह से वंदे मातरम का अपमान किया गया है ऐसा सहन नहीं होगा देखिए पूरी वीडियो

जिला बिलासपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण लाल चंदेल की अध्यक्षता में बिलासपुर में कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया गया उन्होंने कहा कि जिस तरह से वंदे मातरम का अपमान किया गया है ऐसा सहन नहीं होगा देखिए पूरी वीडियो

Bilaspur Sadar, Bilaspur | Aug 16, 2026

चंडीगढ़ में ऊना के आढ़ती की चाकू मारकर हत्या, सब्जी मंडी में पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के 43 वर्षीय आढ़ती देशराज की चंडीगढ़ की सेक्टर-26 स्थित सब्जी मंडी में चाकू मारकर हत्या कर दी गई। देशराज हिमाचल से छोटी पिकअप में सब्जियां लेकर मंडी में बेचने पहुंचे थे। शुक्रवार रात पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 10 बजे गाड़ी हटाने को लेकर देशराज की उत्तर प्रदेश निवासी आढ़ती विनोद और उसके बेटों के साथ कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान विनोद और उसके बेटों ने चाकू निकालकर देशराज पर हमला कर दिया। गर्दन पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। हमले में देशराज के गले से काफी खून बह गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस की मदद से देशराज को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मोबाइल फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खून के धब्बों सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस द्वारा मंडी और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के माध्यम से वारदात के पूरे घटनाक्रम और आरोपियों के फरार होने की दिशा का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी पिता-पुत्रों की तलाश पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी विनोद और उसके बेटों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही विवाद और हत्या की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी। ऊना में परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ देशराज रोजी-रोटी के लिए हिमाचल से चंडीगढ़ सब्जी लेकर जाते थे। उनकी हत्या की खबर मिलते ही ऊना स्थित परिवार में मातम छा गया। जिस मामूली पार्किंग विवाद ने शुरू में कहासुनी का रूप लिया, वह देखते ही देखते एक परिवार के लिए बड़ी त्रासदी में बदल गया। #UTHimachal #UniqueTodayNews #Una #Chandigarh #CrimeNews #MurderCase #HimachalNews - Bilaspur Sadar News