
उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारी रहीं दिव्या मित्तल अब राजनीति के जरिए समाज सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकेत दे रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उत्तर प्रदेश में रहने की बात कही। इसके बाद यूपी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। दरअसल, राजधानी लखनऊ से राजनीति और नौकरशाही के गलियारे से चर्चित खबर सामने आई, जिसमें दावा किया गया कि पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल यूपी चुनाव 2027 से राजनीति में एंट्री करने की तैयारी में है। मंत्री अनिल राजभर ने राजनीतिक राह को कठिन करार दिया है।
ओम प्रकाश राजभर ने क्या कहा?
पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के राजनीति में एंट्री की खबरों पर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान सामने आया है। ओपी राजभर ने अपने ही अंदाज में कहा कि IAS बनना तो आसान है, लेकिन विधायक बनना बहुत मुश्किल काम है। एमएलए बनने के लिए काफी मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ता है। राजभर ने राजनीति में धन के बढ़ते दखल पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आज के समय में जिसके पास पैसा आ जाता है, वह राजनीति में आना चाहता है।
#divyamittal #OPRajbhar